मुझे न ! तुमसे बस ये कहना है,

कि बहुत टूट के यकीन करना है।


मुझे न ! तुमसे बस ये कहना है,

जहां भी चलो संग संग चलना है।


मुझे न ! एक बार और कहना है,

कि हमेशा तुम्हारे पास रहना है।


मुझे न! बस तुम संग जीना है।

ऐंवेई अकेले, बूढ़ा नहीं होना है,


मुझे न! बस तुम संग मरना है।

यही कहना था, यही कहना है।