मैं कविता क्या जानूं, मैंने तेरे कथा कहानी किस्सो का संसार रचा तेरे चेहरे से सुधि लेकर मैंने इन अल्फाजों में क्षृंगार रचा हां रचा रचा मैंने बस तेरा ही प्यार रचा हां मैंने पावन सीता को मर्यादा श्रीराम रचा हां रचा रचा मैंने बस तेरा ही प्यार रचा हां मैंने राधिका रानी को नटखट घनश्याम रचा मैं तेरे आंखों के काजल से मावस की काली रात रचा मैं कविता क्या जानूं मैंने, तेरे कथा कहानी किस्सो का संसार रचा हां रचा रचा मैंने बस तेरा ही प्यार रचा हां रामचरितमानस के चौपाई का तुलसीदास रचा हां रचा रचा मैंने बस तेरा ही प्यार रचा हां कुमारसम्भव के गाथा का कालिदास रचा मैं तेरे गालों की लाली से दिनकर का आगाज रचा मैं कविता क्या जानूं , मैंने तेरे कथा कहानी किस्सो का संसार रचा हां रचा रचा मैंने बस तेरा ही प्यार रचा हां मैंने कबीर के दोहों का निराकार रचा हां रचा रचा मैंने बस तेरा ही प्यार रचा हां मैंने श्रीकृष्ण कुमारी मीरा का तान रचा मैं तेरे अधरो की लाली से सूर्यास्त के किरणों को लाल रचा मैं कविता क्या जानूं, मैंने तेरे कथा कहानी किस्सो का संसार रचा