तुमने कहा था कि,
यह प्रेम नहीं, सिर्फ कशिश है!
तो यह हृदय में व्याकुलता कैसी?
ज़ुबान के लफ़्ज़ बहते आँसुओं में कैसे?
क्या व्याकुलता से ओत-प्रोत आँखों से बहते आँसू
प्रेम का प्रादुर्भाव दर्शाने में असमर्थ थे?
मुझे ज्ञात हो गया है, प्रेम क्या है...!
प्रेम मेरा आंतरिक स्वभाव है,
जो स्वतंत्र है...!
मैं तुमसे स्वयं के प्रति प्रेम ना मांगूंगा
क्योंकि प्रेम तो है, मेरे भीतर...
तुम मेरे प्रेम को महत्व दो या ना दो,
तुम सम्मान करो या अपमान...
तुम्हारा कृत्य मेरे प्रेम में अंतर ना कर पाएगा।