तुझसे कभी क्या छुपाया है मैंने
उम्र का हर लम्हा तुझको सुनाया है,
ता उमर सारी बीत जाए फिर भी
तेरी उल्फ़त का अर्सा याद रह जाए।
तुझे यादों का दर्पण माना है मैंने
क्योंकि तू ज़िन्दगी का कल दर्शाता है,
तन माटी में ढक जाए फिर भी
तेरी उल्फ़त का अर्सा याद रह जाए।
अंखियों में कम अश्क देखे है मैंने
ए-दोस्त तू रुख़ की मुस्कुराहट है,
तुझसे कभी नफ़रत हो जाए फिर भी
तेरी उल्फ़त का अर्सा याद रह जाए।