अब होली का रंगोत्सव है

कौन सा रंग तुझको लगाऊं मैं

जो रंग तुझको पसंद हो...

उस रंग सा ढल जाऊं मैं,

तुझसे प्रीत लगाऊं मैं


जुल्फें तुम्हारी सुरम्य है

इनमें कौन सा फूल सजाऊं मैं

जो फूल तुझको पसंद हो...

उस फूल सा खिल जाऊं मैं,

तुझसे प्रीत लगाऊं मैं


मुस्कान वदन का गहना है

इसे कौन सा वर्ण कहलाऊं मैं

जो वर्ण तुझको पसंद हो...

उस वर्ण का गहना गढ़ जाऊं मैं,

तुझसे प्रीत लगाऊं मैं