तुझसे कल मिलना हो तो,

यह चांद की शीतलता से सजी शाम,

जैसे मानो कई बरसों की दूरियां बता रही हैं।

तुझसे कल मिलना हो तो,

यह अम्बर की गोद में बिखरे कई सितारे,

जैसे मानो तेरा-मेरा हर एक अर्सा याद दिलाते हैं।

तुझसे कल मिलना हो तो,

इस तन में मर्म धड़कन की वाणी,

जैसे मानो तुम्हारे प्रीत का संगीत सुना रही है।