तुम्हारे इश्क़ में मैंने

लाइब्रेरी की कई किताबें पढ़ डाली,

वह रुख़ पर सजी

तुम्हारी दिलकश मुस्कुराहट;

अंखियों की मीठी बोलीं,

मैंने अपने दिल के

कोरे पन्नों पर लिख डाली,

मैं सुबह-शाम तुम्हारे पीछे भटकता रहा,

पर तुम एक बार भी मुझे

मुड़ कर देख ना पाईं,

मैं जानता हूं!

तुम्हें इश्क़ है मुझसे

पर तुम इश्क़ बयां न कर पाईं,

रोदन उठ रहे है ज़ेहन में,

आंखें रोही हो रही है ग़म में

पर यह शराब भुला न पा रहीं हैं

तुम्हारे इश्क़ की ख़ुमारी।