ज़िन्दगी गुज़र जाती है, खुद को समझने समझाने में
कभी दूसरों को तो कभी अपने आप को सुलझाने में //
दौडतें रहतें हैं सभी ना जाने किस चीज़ की चाहत में,
कोई है शराब में डूबा तो कोई चूर है अपने ही गरूर में,
सुनाई पड़तीं हैं चीखें, ऊँचें-२ महलों, फुटपाथों और गलियारों में,
महलों में चूर हैं सियासी एक कतरा सुकून की तमन्ना में,
पर कैसे फुटपाथों पर बंजारे जी रहें हैं खुशाली में /
ज़िन्दगी गुजर जाती है, खुद को समझने समझाने में
आज भी नारी है तड़पती उन लुटे पिटे चीथड़ों में,
और कोई चारा खा जाता है घोटालों में,,
कहीं गरीब के कफ़न का कपडा भी दीखता है महलों के गलीचों-कालीनों में,
तो कहीं शीश कटा लिए जातें हैं, देश की आबरुं बचाने में,
ज़िन्दगी गुजर जाती है, खुद को समझने समझाने में
कहीं घंटों की गूँज भी फीकी है, उस पत्थर के कानों में,
तो कहीं खून भी पानी संग बहा दिया जाता है उन ताजियायों में /
कहीं नवजात हैं बिलखतें, कुछ बूँद दूध की चाहत में ,
तो कहीं नदियां बहा दी जाती है, काले पत्थरों की इबादत में /
अब तो रूह भी कांप उठती है इस सच को जानने पहचानने में,
ज़िन्दगी गुजर जाती है, खुद को समझने समझाने में //
खुद को समझने समझाने में //
चन्द्रमणि 'उन्मुक्त'