एक फौजी की पत्नी अपने बहादुर पति को कहते हुए कब आओगे
कब आओगे लौट के तुम
तुम बिन जीना होगा मुश्किल
गिन गिन कटेंगे ये पल ये दिन ...2
मत जाओ मुझे छोड़ के
रुक जाओ कुछ पल और तुम
कुछ लम्हे बिता लो
कुछ बातें कर लो
लौट के आओगे जल्दी वापस ये वादा कर लो
देख लेने दो जी भर के
छू लेने दो जी भर के,
सांसे तेरी,
धड़कन तेरी
तस्वीर दिल में उतार लूं अपनी,
आओगे लौट के कसम मेरी खाओ
सजके रहूंगी दुल्हन में तेरी फिर से
एक फौजी क्या बोलते हैं अपनी पत्नी से
जरूर आऊंगा
मैं लौट आऊंगा
रखना ख्याल मेरी जान तुम
तेरी जान में मेरी जान बसती है,
मेरी जेब में तस्वीर तेरी रहती है
हंस के विदा कर जीत मेरी होगी
करदे तिलक अपनी कुमकुम लगाके
हंसते हुए आऊंगा तिरंगा लहरा के
जरूर आऊंगा
मैं लौट आऊंगा
मैं लौट आऊंगा
मैं लौट आऊंगा
