कभी अपना सा लगता है, कभी बेगाना सा लगता है, कभी सोचता हूं खुद, कभी सपने में दिखता है,   कभी पूरा सा लगता है, कभी अधूरा सा लगता है, कभी नयनों में सजता है, कभी दिल में ये रहता है,   कभी कांटों सा चुभता है, कभी फूलों सा महकता है, कभी रातों को चमकता है, कभी दिन में ये चहकता है,   कभी बारिश सा बरसता है, कभी झरनों सा झरता है, तेरी यादों का कांरवा, सदा मेरे साथ चलता है।