बादल छाए कारे,
साथ में हवा का झोंका,
भाग राजू लिए लंगोटा।
घड़-घड़-घड़-घड़ गरजता,
तड़-तड़-तड़-तड़ चमकता,
पेड़ हिल गये सारे,
बादल छाए कारे।
खेत में तू है रोता,
देख नानी आईं,
हाथ में एक सोंटा,
भाग राजू लिए लंगोटा।
क्या देख के तू चिल्लाया?
मैंने प्यारा नाव बनाया,
आ तैरायें सरपट- सइया,
बादलों की ताता-थइया।
अब तू कभी ना रोना,
ना आँखों का मोती खोना,
मुंह धोले लेकर लोटा,
भाग राजू लिए लंगोटा।