सुन लो गीत या कोई ग़ज़ल मुझसे तुम सुन लो,
चल कर साथ मेरे अब कोई ख़्वाब तुम चुन लो,
मंजिल तक पहुंच जाओगे दावा मैं ये करता हूं,
चलता हूं मैं तेरे साथ अब मैं साथ चलता हूं।
कहता हूं न रुकना तू न झुकना तू ये कहता हूं,
सोच साथ रखना तू यही अनुरोध करता हूं,
बदलेगी किस्मत भी ये मंज़र भी बदलेगा,
लड़ता है तूफानों से जो उसकी बात करता हूं।
लहरों के थपेड़े और तूफानों का सफर होगा,
जीवन आंसुओं से बना कोई महल होगा,
दुखों से पार पाना तो यहां है बड़ा मुश्किल,
दुखों को साथ लेकर पार जाना ही हमें होगा।