जवानी तो ग़लतियों की प्रयोगशाला है,
ये उम्र इम्तिहानों से खेलती है।
कभी हँसी में छुपाकर ग़मों की चीख़ों को,
ये उम्र अपने अफ़सानों से खेलती है।
कभी मोहब्बत, कभी बग़ावत की राहों में,
ये उम्र दिल के तूफ़ानों से खेलती है।
‘चाहत’ यही राज़-ए-ज़िंदगी समझ लो,
ये उम्र हादसों से खेलती है।
~चाहत♡
