गौरी शंकर सी महोब्बत माँगी है मैंने
की तुम प्रभु बनो तब भी मेरे , वैरागी बनो तब भी मेरे
मैं तप करूँ तब भी तेरी, दक्ष घर जन्मूँ तब भी तेरी
तुम भय बनो तब भी मेरे, भोले बनो तब भी मेरे
मैं स्त्री बनूँ तो सती , जो पत्र बनूँ तो बेल्पत्र
जीव बनूँ तो सर्प तेरा, जो आसन तो मृगछाल बनूँ
झूम जाऊँ तो भाँग बनूँ या पुष्प धतूरा हो जाऊँ
तू शिव रहे मैं शक्ति कहलाऊँ
जन्मों ज़ेसा कुछ होता है तो हर बार तुझे ही पाऊँ
