आज दो देशों के बीच में तकरार है,
और ये जगत मांगता शांति की दरकार है,
कोशिशें करके भी ना कोई समाधान निकल रहा,
अडे हुये अपने मंसूबों पर, ये कैसा युद्ध जो इतने इंसान निगल रहा,
ठहरो जरा यह मंजर देख लो,
बेबसी में घूमते लोग कोई इनकी तरफ देख लो,
हुए इतने युद्ध आज तक किसको क्या मिला,
हर तरफ विनाश का मंजर,आंखों मैं आंसू,दिल में खौफ, ओर इससे अलग क्या मिला,
आओ एक गुहार हम भी रब से लगाए,
नफरत का जहर ना अब ये और बढ़ने पाए,
बैठ कर ही कर लेते है तमाम मसले हल,
ना अब और किसी की जान जाए।
- Sagar Gupta
