गंगा जमुुना सरस्वती का,
यहाँ पावन संगम है।।
चमक रहा है प्रयागराज,
चकाचौंध रौशनी से।।
गेरुआ रंग से सजा हुआ है,
संगम तट स्थल।।
साधु संतों की भीड़ लगी है,
भस्म लगाये बैठे हैं,
हाँथो त्रिसूल और डमरू लिए,
धुनी रामये बैठे हैं।।
यग्ग हवन होते रहते है,
गंगा जमुना के तट पर।।
नावों में सैर है करते,
संगम के बीच मे।।
संख नाद होते रहते हैं,
भक्तों के इस भीड़ में।।
यहाँ गंगा जमुना सरस्वती है मिलती,
संगम वो कहलाता है।।
प्रयागराज की शोभा बढ़ती,
तीनों नदियों के मेल से।।
पग पग भीड़ लगी भारी है,
पग रखने की जगह नहीं।।
हवन कुण्ड की सुद्ध हवा से,
महक रहा है प्रयागराज,
फूलों की मालाये डालें।।
सजा हुआ है प्रयागराज।।
बारह साल में आता है कुम्भ मेला।।

