#मेरी_कलम_से :)
यहाँ सब खामोश है, कोई आवाज़ नहीं करता,
सच बोलकर कोई किसी को नाराज़ नहीं करता..
कुरीतियों की रूढ़ी जद में, बीमार हो समाज भले,
मतलबी इंसान स्वार्थवश, इसका इलाज नही करता..
जब तलक खुद पर कोई, संकट की घड़ी आये न,
किसी और के लिए कोई, तवियत नासाज नही करता..
जात-पात, धर्म के लिए जलाते मुल्क सब,
इंसानियत के सदके, कोई आगाज नही करता..
मरते रहे किसान और जवान कर्मयुद्ध में,
उनके ग़मों में कोई, उनका हमराज नही बनता..
नारियों की आह का लगाते मोल हैं सभी,
उनके हौसलों का कोई परवाज नही बनता..
दूसरों की गलतियाँ दिखती सभी को है मगर,
अपनी खामियों का, कोई अंदाज नही करता..
व्यवस्था को कोसते सभी हैं भ्रष्टाचार पर,
लेते हुए रिश्वत मगर, कोई लाज नही करता..
खुद को राष्ट्रवादी, घोषित करने की होड़ लगी,
राष्ट्रगान का मगर, कोई लिहाज नही करता..
अधिकारों के लिए दुहाई, संविधान की देते हैं,
कर्तव्यों में नाकामी पर कोई ऐतराज नही करता।।
