#मेरी_कलम_से

अब पुष्पों के अधरों पर भ्रमरों का वास सशंकित है।

चाँद दम्भ में चूर, चकोर का तप भी अब आशंकित है।।

त्याग, समर्पण भाव त्यक्त हैं, लाज, शर्म खुद लज्जित है।

वासनाओं के आलिंगन में, पावन ईश्क कलंकित है।।

अब विरहा की रात न होती, न रुसवा हो सांझ ढ़ले।

प्रीत के धागे में बंधकर, कोई आजीवन न साथ चले।।

इच्छाओं के पराभूत हो, सब अपनी तृष्णा में जले।

सुख में सब पड़ जाए गले, दुख में कोई लगे न गले।।

गैर भी शामिल सिद्धि में, संघर्ष सदा उपहासित हो।

स्वार्थ कपट की मंडी में, अब स्वप्न सदा अपमानित हो।।

नीयत और निष्ठा भी अब भौतिकता से परिभाषित हो।

मृतप्राय मनस से मर्माहत हो, मानवता निष्कासित हो।

क्रमशः..........