#मेरी_कलम_से :)
कुछ पाना यूँ आसान नहीं।
कुछ तो खोना भी पड़ता है।।
एक घड़ी क्षणिक मुस्कान हेतु,
पल-पल रोना भी पड़ता है।।
सभी चाहते अच्छे काम पर,
शर्त यही कोई और करे।
ले कर्ज उड़ाए मौज सभी,
ब्याज भले कोई और भरे।।
दूजे कंधे बन्दूक धरे तो,
सभी चलाते मस्ती में।
क्षुधा उदर की तृप्त हो बस,
आग लगे भले बस्ती में।।
चौराहे पर चिता जले या,
रूदन कोई फ़रियाद करे।
किसको क्या मतलब दुनिया से,
बस अपना घर आबाद रहे।।
मानवता की अर्थी पर है,
स्वार्थ पुष्प की छायी बहार।
मृतप्राय नपुंशक संघ हुआ,
और इंसानियत रही है हार।।
हुए स्वप्न सभी धूमिल ओझल,
बलिदान सभी हो गए विफल।
है वर्तमान निष्क्रिय सुषुप्त,
तो कैसे जागृत होगा कल??
धिक्कारे नहीं जवानी क्यों,
शोणित में कैसे उबाल नही?
बोझिल रूह पड़ी घायल,
क्यों देह करे पड़ताल नहीं??
कब तक यूँ मौन रहेंगे लब,
कब शिथिल प्राण हुंकारेंगे?
घड़ियाली अश्रु नयनों के,
सिंह बनकर कभी दहाड़ेंगे??
क्रमशः .........
#जय_हिंद
