जा रहे हो ना मगर फिर तुम्हें लौटकर आना होगा

जब कोई साथ नहीं देगा तुम्हारा
जब कोई हाल नहीं पूछेगा तुम्हारा

सुकूं नहीं होगा जब तुम्हारे मन में
बैचेनी रहेगी हर धड़कन में

ये पल तुम्हें याद कर बस पछताना होगा
यूं जा रहे हो ना मगर फिर तुम्हें लौटकर आना होगा

मैं तुम्हारे लिए क्या सही नहीं था ?
मेरा प्यार तुम्हारे लिए काफी नहीं था ?

वादों को मेने  निभाया नहीं था ?
मुश्किल में साथ बिताया नहीं था?

उलझनों को तुम्हारी सुलझाया नहीं था ?
रास्तों को मंजिल से बेहतर बनाया नहीं था ?

मेरे छीनकर सभी सुकू, तुम्हें फिर लौटाना होगा
जा रहे हो ना मगर तुम्हे फिर लौटकर आना होगा ।

वक्त बेवक्त घर छोड़ना, तुम भूल गए ?
हाथो में हाथ डालकर घूमना, तुम भूल गए ?

किताबो में मेरा नाम लिखना, तुम भूल गए  ?
झूठ बोलकर सच कहना, तुम भूल गए ?

गलतियों को भूल जाना, तुम भूल गए ?
दूर जा कर वापस आना, तुम भूल गए ?

मेरे सभी सवाल के जवाब को तुम्हे बताना होगा
जा रहे हो ना मगर तुम्हे फिर लौटकर आना होगा।