एक तलब सी जगी है
फिर सुलग सी रही है
दरवाजा बन्द कर मैने
धुएं की झालर बुनी है
जला रहा हूं हर बार
कायदों के कुछ तार
भला इस ज़माने ने
क्या कभी मेरी सुनी है
है राख के उस पार
जहां रहता था मेरा यार
उस घर के गलियारों से
एक आहत तो सुनी है
ये कम है या काफ़ी
सज़ा-ए-मौत य माफ़ी
हर ख्वाहिश को नोच कर
येह राह जो चुनी है ।
