ज़िंदगी का हमने वो मंज़र देखा है।
हर अपने के हाथों,पीठ में खंजर देखा है।।
कुछ रंग बदलते हुए चेहरे देखें हैं।
किसी की आँखों में समुंदर देखा है।।
कभी तुम भी आओ तो देखो मुझे।
टूट कर बिखर जाऊं,मैंने ऐसा भी मंजर देखा है।।
ज़माने को शिकायत है,खामोशियों से मेरी।
एक शोर सा मैने अपने अंदर देखा है।।
