तुमने देखा है अक्सर मुझे हँसतें हुए।

मुझे तन्हाईयों में कभी रोते नहीं देखा।।

मुझको देखा उलझते हुए कामों अक्सर।

फुर्सत में कभी यादों में खोते नहीं देखा।।

कैसे गुजरती है ज़िंदगी जख़्मों के साथ।

कैसे तड़पते हैं गुजरे हर वक्त के साथ।

तुमने देखा है मुझे बरसात में भीगते हुए।

रातों को मुझे तकिया भिगोते नहीं देखा।।