समझौते की उम्र नहीं होती,

हर उम्र में समझौता होता है।

होता नहीं ज़िंदगी में कभी वो,

जो भी हमने सोचा होता है।।

उम्मींदें,हसरतें,और ना जाने क्या-क्या,

कितनी ख्वाहिशों के बीच,

दिल ये बस एकलौता होता है।

रूकती हैं धड़कनें,तो साँसें भी थम जाती हैं।

धड़कनों से साँसों का रिश्ता,

कितना अनोखा होता है।।