नहीं देवी बनना उसे,

इंसान ही रहने दो।


बस तुम नारी का,

अपमान ना होने दो।।


सींचती है वो सदा

रिश्तों को अपने प्यार से।


मत ज़ख्म दो उसे,

अपने तानों के वार से।।


बढ़ने दो उसे भी आगे,

मनोबल ना उसका गिराओ।


उसको अपने नारीत्व का,

अभिमान ना खोने दो।।


नहीं देवी बनना उसे,

इंसान ही रहने दो।


सपने पूरे होने से

पहले तोड़ दिए जाते हैं।।


उसकी चाहतों के सारे,

रास्ते मोड़ दिए जातें हैं।


मत रोको उसे तुम,

पूरे उसके अरमान होने दो।।


नहीं देवी बनना उसे,

इंसान ही रहने दो।