जब मैं कफन ओढ़े अंतिम सफर पर निकलूँ,
तुम देखकर मुझको हल्का सा मुस्कुरा देना।
मिल जाएगा सुकून मुझको उस नींद में भी,
ले के मेरा नाम मुझको बुला लेना।।
मैं आखरी सफर में रहुंगी और
तुमको खबर भी ना हो शायद,
बस दिल में रखना याद मेरी,
मेरी गलतियों को भुला देना।।
एक लड़की बस तुम्हारी थी,
और तुम्हारे लिए ही जीती थी,
मेरे बाद तुम सबको बस
मेरी इतनी सी वफा सुना देना।।
