नौ महीने पेट में,उम्र भर दिल में रखती है।

मुसीबतें टाल दे जो,उसकी दुआ वो असर रखती है।।

बच्चे की खुशी से लेकर हर दर्द महसूस होता है उसे।

माँ तो माँ है,बच्चों की हर खबर रखती है।।

बेसब्र हो जाती है वो गर भूखा हो बच्चा उसका।

अपने हिस्से का खाना देकर खुद की भूख पे सब्र रखती है।।