मैं कशिश हूँ उसकी आँखों की।
वो चाँद है मेरे आफताब का।।
मेरे हर सवाल को बेमानी कर देता है।
कोई जवाब नहीं उसके जवाब का।।
जिस रोज वो दिखाई ना दे,
उस रोज बेचैनी सी रहती है।
अब क्या ही बयां करूं मोहब्बत अपनी,
क्या किस्सा सुनाऊँ अपने हालात का।
मेरे हर दर्द के बदले वो मुस्कुराहटें हज़ार देता है।
मिसाल नहीं कोई उसके हिसाब का।।
---बुशरा
