कुछ देर तो ठहर जाओ,

तेरा जाना जरूरी है क्या।

कोई तो वादा निभाओ,

वादा तोड़ना जरूरी है क्या।।

जिन रास्तों पर साथ चले थे कभी,

उन रास्तो को मोड़ना जरूरी है क्या।।

दिल में एक तेरे सिवा कोई और नहीं,

अपने घर यूँ तोड़ना जरूरी है क्या।।