जाने क्या बात है,वो हमसे ख़फा हो बैठे हैं।


जाने किस बात पे, हमको सज़ा दे बैठे हैं।।


उनको मालूम है, ये दिल कहीं लगता नहीं उनके बिना ।


फिर भी देखिए, वो हमसे जुदा हो बैठें हैं।।


यूं अपनों से भला, ऐसे भी रूठा करते हैं.. क्या?


इक ज़रा बात पे, हमको गै़र बना बैठे हैं।।


उनके रुख़सार पे, ये आँसू कभी अच्छे नहीं लगते।


दिल में बसा कर,खुद दिल को दुखा बैठे हैं।।


जाने क्या बात है,वो हमसे ख़फा हो बैठे हैं।


जाने किस बात पे, हमको सज़ा दे बैठे हैं।।