शिफा मिले दर्द से या दर्द कोई नया मिले।


उम्र भर के ज़ब्त का,अब कोई तो सिला मिले।।


ज़ख़्मों पे अपने आह भी ना कीजिए।


जितना भी दर्द मिले,परवाह कभी ना कीजिए।


धीरे से मुस्कुरा दो जो ज़ख़्म का कोई निशां मिले।।


यूँ तो अपने भी हैं मेरे इस जहां में बहुत।


ज़रा सा तूफाँ क्या आया,वो अपने भी हमसे खफा मिले।।


शिफा मिले दर्द से या दर्द कोई नया मिले।


उम्र भर के ज़ब्त का अब कोई तो सिला मिले।।