ये ज़िंदगी मुझसे यूं दगा़ कर रही है।
मेरी सांसों को मुझसे जुदा कर रही है।।
ये हाॅस्पिटल का कमरा,ये ईसीजी मशीने।
मुझे और भी खौफज़दा कर रही है।।
वो आखरी बार तुझे देखने की ख्वाहिश।
मेरी आँखों से अश्कों को रिहा कर रही है।।
तुझसे किए कई वादें अब अधूरे रह जाएंगे।
मौत से अब ज़िंदगी निभह कर रही है।।
