मैंने लफ्ज़ों को अपने आग बनाया है।

हर अल्फाज़ के साथ खुद को जलाया है।।

यूं ही नहीं आया हुनर,जिंदगी जीने का।

मुस्कुरा कर हर एक आँसू को पीने का।

दर्द से गहरा रिश्ता हमने निभाया है।।

दौर था इम्तिहां का,पर हौसलों में कमी ना थी।

कदम कदम पर वक्त ने भी हमें खूब आज़माया है।।

राहें आसान नहीं हर सफर पर काँटे बिछे हैं।

काँटों पे चले तो संभलना हमें आया है।।

मैंने लफ्ज़ों को अपने आग बनाया है।।