वो रातों को देर तक जागे हैं ताकि मैं सुकून से सोऊं।
वो अपनी कमीज़ें कम सिलाई हैं ताकि मैं अपने दोस्तों संग नए कपड़ो में घूमूँ।
जब रातों को मैं सपनों में खोया हूँ, वो मेरे सिरहाने बैठ के मुस्कुराये हैं।
मैंने कभी जो सपनें देखें हैं, उसी में उन्होंने अपने अरमान संजोए हैं।
अपने ज़रूरतों को ठुकरा कर उन्होंने मेरी ख्वाइश को संभाला है।
मेरी माँ मेरी सब कुछ है पर मेरे पापा मुझे सबसे आला हैं।


