चंबल को पांचाली शाप हुआ
जब सखी ने सखा से पूछा
"प्रतिशोध न्याय नहीं? कृष्ण...."
प्रतिशोध लालसा है अल्पज्ञान समान
साधा तो भी आधा और अदृश्य बाधा

तो क्या शाप प्रतिशोध है?
शाप परमात्मा के दंड पर विश्वास है....

एक अभ्यास है जिसका फल निश्चित है
पर समय सीमा अबोध है
किंचित किंतु के समान अनिश्चित है...
"जो आज सभा में हुआ वो मेरा दोष था?"
वो न्याय की पुकार थी, एक विद्रोह था



To Be Continued! Stay Tuned!