ये जश्न-ए-आज़ादी मनाऊँ कैसे मैं
मुर्झाए गुलशन को हँसाऊँ कैसे मैं

याँ रास्तों को भेड़ियों ने घेरा हैं
वहशी,दरिंदो को भगाऊँ कैसे मैं

है आसमाँ ख़ौफ़-ओ-ख़तर से ग़म-ज़दा
बहनों, यकीं तुम को दिलाऊँ कैसे मैं

माँ तेरी गुड़िया को किसी ने तोड़ा है
इस हाल में ख़ुद को हँसाऊँ कैसे मैं

महफ़ूज़ होगी कब वतन की बेटियाँ 
सो बाम-ए-आज़ादी मनाऊँ कैसे मैं


- सुकेशिनी बुढावने