गर रहे जाॅं ज़िंदगानी और भी है
तेरे ख़िदमत में कहानी और भी है

ऐ ज़माने,ख़ुश है मुझ को मार कर तू 
बाद मेरे खूॅं रवानी और भी है

दामने-दिल छोड़ दे ये जुस्तजू तू
दिल में कुछ राज़-ए-निहानी और भी है

देख लो दौरे-ख़िज़ाँ में गुल खिला है 
पल फ़ज़ा का आसमानी और भी है

किस लिए है ये तकल्लुफ़, ये तवज्जह 
खोज तेरे दिल में ज़ानी और भी है

~ सुकेशिनी बुढावने