डरूँ जो ख़ौफ़ से तो हादसा कर दे
न हासिल इश्क़ तो ज़ात-ए-फ़ना कर दे
दिल-ओ-जाँ में कहाँ अब बसता है मौला
ख़ुदा तू हर धड़कती जाँ ख़ुदा कर दे
ज़माने लग गए ख़ुद की तलाशी में
ख़ुदा तू बस मुझे अब लापता कर दे
जला है दिल मेरा, रुस्वा किया हर दम
क़रीब आऊँ जो मैं तो सानेहा कर दे
जहाँ जाना है, वो मंज़िल है मुश्किल पर
चलूँ जब रास्ता आसान सा कर दे
शब-ए-ग़म की सदा सुनता नहीं है वो
तो ऐसा कर मुझे उस से जुदा कर दे
मेरी इस शह्र से बनती नहीं है कुछ
हो मुमकिन दरमियाँ बस फ़ासला कर दे
- सुकेशिनी
