जैसे तैसे काम दुनिया का ज़ियादा  हो रहा है
आदमी अंदर से इतना क्यों अकेला हो रहा है

चाहे तू गंगा नहा लें, चाहे तू काशी से हो आ
फिर भी मन का मैल तेरा क्यों ये काला हो रहा है

बे-हया, कम-ज़र्फ़ और क्या नाम रक्खूँ मैं तेरे अब
आइना भी हू-ब-हू तेरे ही जैसा हो रहा है

बेवफ़ाई बेचने के काम को बस ज़द में रक्खा 
रफ़्ता-रफ़्ता ख़ुद से वो कितना अकेला हो रहा है

क्या हुआ तो, जो मुक़द्दर मेरे हक़ में आज नईं है 
जो भी कल तक अपना था प्यारा, पराया हो रहा है