ग़ज़ल

हर तरफ़ ही दुश्मनों के घर मिले

चाहने वाले तो मुठ्ठी भर मिले


राह से पत्थर हटा कर रख दिए

ताकि औरों को नहीं ठोकर मिले


चाँद तारों की तमन्ना छोड़ दूँ

आपकी पलकों की गर झालर मिले


फ़ायदा उसका बताओ क्या भला

इस जहां में जो सुकूँ मरकर मिले


फूल से कलियों से नफ़रत हो गई

तितलियों के जब से टूटे पर मिले