जो मिला था वो हमेशा संग रहता क्यूं नहीं ?
तेरी नज़रों में मेरा अब रंग रहता क्यूं नही ?
दूर कितने हो चले हम दायरों की चाह में,
फ़ासला पहले की तरह तंग रहता क्यूं नहीं ?
क्या मज़ा आता है तुझको अब अदब की रस्म में?
बेफ़िकर ‘ओये अबे’ का ढंग रहता क्यूं नहीं ?
तेरे आँसू कुछ मैं रो लूँ, कुछ तेरे गम बाँट लूँ
मेरे हिस्से के वो पल तू शंग रहता क्यूँ नहीं ?
तेरे होने भर से ही हर वक्त खुश रहता था मैं
यार! तू अब दूर क्यूं है ? संग रहता क्यूं नहीं ?
