यूं अकेले बहुत मुश्किल है ज़िन्दगी का सफर
हर इक इंसान को इंसान की जरूरत है ।

ठोकरें खाएं, झुकें, लड़खड़ाएं, या कि गिरें 
शिकस्तगी कुछ भी हो, भगवान की जरूरत है ।

गरज भी है, घटा भी, सावन भी, झूले भी हैं 
मेरी आवारगी को बस तेरे पैगाम की जरुरत है ।

तुम मेरे दिल से चले क्यूं नहीं जाते हो दोस्त
क़त्ल के बाद इसे आराम की जरूरत है ।

-ब्रजेश