स्वप्न ! बस तुम न सराहो कि 'मैं संघर्षरत रहता निरत हूँ' । न प्रोत्साहो विजय के कूच को न युद्ध को न ही जय को । शक्ति साधन करते-२ थक चुका निर्भय हृदय भी । संग की अभिलाषा, निर्मल-सरल जीवन की आशा । स्वप्न ! में विश्राम का आकांक्षी हूँ अब बस शिशु हो आश्रय चाहूँ तुम्हारा ।