30-गुरू दिवस
गुरू परम्परा न होती जो
तो सोचो ज़रा,क्या होता
भटकता फिरता जीवन यहाँ
दिशा रहित विश्व होता।
न कोई मानवता होती
न कोई संस्कार होता
आदी मानव सा जीवन
बेबजह जन्म और बेबजह
अंतकाल होता।
जन्म से ही कोई न कोई गुरू बन कर
कुछ न कुछ सिखलाते हैं
हर पल मार्ग प्रदर्शन कर
पथ पर आगे बढ़ाते हैं।
जड़ता मिटा कर इस मन की
जीवन जीना सिखलाते हैं
स्वयं ख़ुश रहना
औरों को भी रखना
इसकी कला सिखाते हैं
शत शत नमन इनके चरणों में
ईश्वर इनको आबाद करे।
इनका वरद हस्त मस्तक पर
सदा सदा सरताज रहे।
ब्रज बाला
