दोस्ती और वक़्त 

“ दोस्ती हो जाए अगर खुद से ही कभी

एक दो दोस्तों से बात नहीं बनती

हर शैः ही लगती है दोस्त अपना

दूजेपन जैसी कोई बात नहीं लगती।”

   

लगता है दोस्त अब ज़माना  मुझे

दुश्मनी करूं भी तो करूँ कैसे 

कम पड़ता है दोस्ती के लिए ही वक़्त कम्बख़्त 

दुश्मनी के लिए वक़्त पाऊँ भी तो कैसे ?


जाने क्या असर किया वक़्त ने ऐसा

मैं अपने पराए का भेद मिटा बैठी

निकली थी मैं पाने इक दोस्त प्यारे को

मैं हर शैः में ही दोस्त पा बैठी। 


सलामत रखे दोस्तों को खुदा 

सबको सन्मार्ग का ज्ञान दे

लगाकर सत्य की राह पर

ख़ुश रखे सदा सर्वदा। 


ब्रज बाला