चाँद
धवल चंद्रमा,धूम्र गगन में
तुम अमूल्य रतन से चमकते हो
शीतल सुंदर रश्मियों से
नभ आभूषण से दमकते हो।
महादेव के तुम,शीश की शोभा
और सोलह कलाओं में विचरते हो
अनंत सौंदर्य के प्रतीक हो तुम
राम,कृष्ण के नाम को भी शोभित करते हो।
बिरहन के तुम साथी अपने
प्रेमी के लिए प्रेम के सपने हो
बच्चों के तुम चंदा मामा
चकोर के तो मानो प्राणों में बसते हो।
गुरू पूर्णिमा हो या हो पूर्णिमा शरद ऋतु की
तुम्हारी शान चौगुनी होती है
ऐसे अवसरों पर तो ओ चँदा प्यारे
मानो छटा फागुनी होती है।
ब्रज बाला
