आज बारिश आई तो,
याद आई तुम,
तुम्हारे होंठों की मुस्कान,
तुम्हारे बालों की खुशबु,
तुम्हारे पावों के पायल,
और तुम्हारी चहकती कोयल सी आवाज़।

आज बारिश आई तो,
याद आया ,वो एक दिन,
वो कुछ पल,
जब हम साथ भीगते हुए,
अपने पृथक्करण की रचना कर रहे थे।

आज बारिश आई तो,
याद आई,
वही प्यारी मुस्कान,
वही पायल की झुन्झुन,
वही कोयल सी आवाज़,
और तुम ।

~ आशीष सिंह