खो गया हुं शायद,
कहीं तुझमें तो नहीं?
गर "मैं" मिलूँ तुझे,
तो लौटा देना मुझे,
कुछ धुंधली यादें हैं उसमें,
बस उन्हीं को मिटाना है।

कंबख्त वो (मैं) मिलता ही नहीं,
और मिलता है तो रुकता नहीं,
बस कह के जाता है, कि,
वो तेरे संग ही जायेंगी (यादें),
जब तु मिटने को आयेगा,
तब ही वो मिट पाएंगी।

मुझपर हज़ारों एहसान हैं तेरे,
बस एक एहसान और कर देना,
कि, ग़र "मैं" मिलूँ तुझे,
तो, उसे लौटा देना मुझे ।

~ आशीष सिंह