पहली शुरुआत का पहला कदम है
राहों से पहचान अभी बाँकी है
मेरी पहली उड़ान अभी बाँकी है
सपनों को अपनी मंजिल बनाया है
कदमों को चलने के काबिल बनाया है
कई मुश्किलें अनजान अभी बाँकी है
मेरी पहली उड़ान अभी बाँकी है
हौसलों को अपनी बाँहे बनाकर
इरादों मे नई चाह लाकर
पूरा करना हर अरमान बाँकी है
मेरी पहली उड़ान अभी बाँकी है
उम्मीदों की गलियों से गुजरना है
बंधनों के मोड़ पर सम्भलना है
जज्बातों का तुफान अभी बाँकी है
मेरी पहली उड़ान अभी बाँकी है
काबीलियत की भीड़ है
"ये मत करो" भी एक जंजीर है
मेहनत की जुबान अभी बाँकी है
मेरी पहली उड़ान अभी बाँकी है
कोशिश की सीढ़ीयों पर चढ़ कर
हर रूकावटों से आगे बढ़ कर
कदमों तले बनाना सफलता का नीशान अभी बाँकी हैै
मेरी पहली उड़ान अभी बाँकी है


