जब-जब तुमसे मिलता हूँ तब-तब ऐसा लगता है अपनी पहली मुलाक़ात हो जैसे तुम आती हो छा जाती हो बिन मौसम बरसात हो जैसे जो तुम कभी नहीं कह पाती इन कँपते होंठो पर पढ़ता हूँ ढाई अक्षर की बात हो जैसे तुम आती हो छा जाती हो बिन मौसम बरसात हो जैसे जब से मुझे मिली तुम हो सोई किस्मत जाग उठी है रब ने दी सौगात हो जैसे तुम आती हो छा जाती हो बिन मौसम बरसात हो जैसे इन आँखों के दिये से देखो रातें रोशन हुई हैं मेरी निकली तारों की बारात हो जैसे तुम आती हो छा जाती हो बिन मौसम बरसात हो जैसे